लाॅकडाउन मे हकदारों को मिले आर्थिक मदद –सुनील अरोडा

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

अमरीश

प्रशासन जरूरतमंदो पर रखे नजर 

हरिद्वार, 31 मार्च। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुनील अरोडा ने प्रैस को जारी ब्यान मे कहा कि लाॅकडाउन के चलते विभिन्न संगठनो द्वारा दी जा रही आर्थिक मदद सही हकदार को सौपी जाए। शासन प्रशासन को ध्यान रखना होगा कि सही लोगो को आर्थिक मदद का लाभ मिल सके। कोरोना वायरस के चलते लाॅकडाउन में हजारों की संख्या मे लोग बेरोजगार हो चुके है। इस कठिन समय मे गरीब असाहय निर्धन परिवारों की मदद के लिए आगे आने की आश्यकता है। ताकि श्रमिक वर्ग अपने घरों मे रहकर  लाॅकडान का पालन भी कर सके ओर कोई भूखा भी ना रहे। सुनील अरोडा ने कहा कि काफी संख्या में लोग परेशान है।

समाज सेवियों द्वारा बडे पैमाने पर प्रशासन को खाने की वस्तुओं के साथ साथ कच्ची खाद्य सामग्री भी प्रदान कि जा रही है। ताकि निर्धन परिवार अपने परिवारों का पेट भर सके। बंद के कारण दिहाडी मजदूर अपनी रोजी रोटी नही कमा पा रहे है। काॅलोनियों मलिन बस्तियों झूग्गी झोपडीयो मे निवास कर रहें लोगो को सौपी जा रही आर्थिक मदद का लाभ मिल सके। मिल जुलकर ही बडा दिल दिखाते हुए इस कठिन समय से उबरा जा सकता है। रोजमर्रा खाने कमाने वालों के सामने संकट आ गया है। लघु व्यापारी, रिक्शा चालक, दिहाडी मजदूर, आॅटो रिक्शा चालक, रंगाई पुताई, दुकानो पर नौकरी करने वालें श्रमिक, फैक्ट्री श्रमिक, गंगा घाटो पर फड लगाने वाले, जरूरतमंदो तक मदद पहुॅचे जिससे वह अपना गुजर बसर कर सकें। असहाय निर्धन परिवारों की बिना भेद भाव मदद के लिए आगे आने की जरूरत है।

सुनिल अरोडा ने राज्य के मुख्यमंत्री से भी मांग करते हुए कहा कि दिहाडी मजदूरों के अलावा रोजमर्रा खाने कमानें वालों को राहत चेक प्रदान किए जाए। जिससे वह अपना गुजर बसर लाॅकडाउन मे कर सकें। धर्मनगरी की जनता कोरोना वायरस की इस लड़ाई मे सरकार का भरपूर सहयोग कर रही है। इस महामारी को हरिद्वार मे फैलने नही दिया जाएगा। लाॅकडाउन का पालन सभी कर रहे हैं। अपना रोजगार छोड सभी लोग अपने घरों मे रह रहे है। सरकार व शासन प्रशासन का भी फर्ज बनता है कि वह इन लोगो की मदद सही तरीके से करे। सुनिल अरोडा ने समाजिक संगठनों के द्वारा चलाए जा रहें सेवा भाव अभियान के लिए सभी का आभार प्रकट किया। 

—————————- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *