मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Haridwar News Politics
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 11 मार्च। त्रिवेंद्र सरकार में शासकीय प्रवक्ता सहित कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालने वाले वरिष्ठ भाजपा मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। स्पतऋषि मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला में राठी चैक पर एकत्र होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर वीरेंद्र तिवारी ने कहा व्यापक राजनैतिक अनुभव रखने वाले मदन कौशिक को प्रदेश की जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी संगठन और मजबूत होगा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में 2022 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी जीत हासिल कर प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी। मदन कौशिक को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी देकर पार्टी हाईकमान का निर्णय सराहनीय है। महामंत्री तरुण नैयर व भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक संभाल चुके मदन कौशिक के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत विजयी होगी।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का ध्यान रखा जाता है। इसी कारण प्रदेश भाजपा की बागडोर मदन कौशिक के सुपुर्द की गई है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विकल राठी, पार्षद विनीत जोली, पार्षद राजेश शर्मा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, महामंत्री अंकुश भाटिया, कमल गुप्ता, अजीत कुमार, अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष मनीष चैटाला, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रिकी अरोड़ा, उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, युवा मोर्चा प्रभारी गौरव भारद्वाज, अंकुश भाटिया, कमल गुप्ता, विदेश चैहान, जगत सिंह, सुंदर शर्मा, मुकेश पुरी, सौरभ शर्मा, मोहित प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *