विडियो :-महंगाई के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 28 फरवरी। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला सचिव अनिल सती के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अनिल सती ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेलों व अन्य दूसरी जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। देश में बेरोजगारी व महंगाई दोनों चरम पर हैं। जिससे गरीब, मजदूर व मध्यम वर्ग के परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सचिव अनिल सती ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पेट्रोल के दाम 100 पार और रसोई गैस सिलेंडर 800 के पार पहुंच चुका है। खाद्य पदार्थ भी आम जनता की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई व घटते रोजगार ने सबकी कमर तोड़ कर रख दी है। समाज का प्रत्येक वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि इतने बुरे हालात तो एमरजेंसी के दिनों में भी नहीं रहे होंगे। देश का अन्नदाता सड़कों पर है। लेकिन सरकार केवल उद्योगपतियों के हित पूरे करने में लगी है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते महँगाई सारी सीमाएं लांघ चुकी है। सरकार तत्काल बढ़ती महंगाई को रोकने के कदम उठाए। यदि महंगाई पर रोक नहीं लगायी गयी तो सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे। आने वाले चुनावों में देश की जनता इसका जवाब सरकार व भाजपा को देने के लिए तैयार बैठी है।

प्रदर्शन करने वालो में जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, प्रदेश सहसचिव मनोज द्विवेदी, सेक्टर इंचार्ज नवीन मारया, अनिल सती, तनुज शर्मा (संगठन मंत्री) , पवन कुमार, अर्जुन सिंह, संजू नारंग, यशपाल सिंह चैहान, शिशुपाल सिंह नेगी, संजीव चैहान, गगन, वीरेंदर, अमन कुमार, राकेश यादव, गीता देवी, रघुवीर सिंह पंवार, अंकुर तेश्वर, शाह अब्बास, सुजीत गुप्ता, मयंक गुप्ता, कमल नैन, अंकुर बांगड़ी, सोमवीर, सुरेश ठाकुर, आशीष श्रीवास्तव, विजय सिंह पंवार, शाहिल खान, असगर खान, संतोष कुमार, हीरा देवी, प्रेमवती, संजय सिलवाल, वंश पंवार, केशव अरोड़ा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *