मेयर प्रतिनिधि हुए भाजपा में सम्मिलित

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 30 सितम्बर। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व मेयर प्रतिनिधि संतोष पाण्डे ने पुनः भाजपा का दामन थामा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा में सम्मिलित हुए संतोष पाण्डे का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर संतोष पाण्डे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर है।

मेयर पति अशोक शर्मा राजनीति में भी लगातार नौटंकी करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिल पाता है। आपसी मतभेद के चलते कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस करते हैं। मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधाराएं जनविरोधी हैं। भाजपा के विकास कार्यो में लगातार अड़ंगा लगाने का काम पूर्व सभासद अशोक शर्मा करते चले आ रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के ही कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने का काम नेताओं द्वारा किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि संतोष पाण्डे कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों से आजिज आ चुके थे। मण्डल महामंत्री तरूण नैय्यर, मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है। धर्मनगरी में कांग्रेस पार्टी का कोई भी जनाधार नहीं है। संतोष पाण्डे कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों से तंग आ चुके थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता है।

भाजपा में सम्मिलित हुए संतोष पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। गलत नीतियों के कारण ही कार्यकर्ता पार्टी को लगातार छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर ही कांग्रेस पार्टी से किनारा कर रहा हूं। संतोष पाण्डे ने भाजपा की रीति नीतियों को युवाओं के हित में करार दिया। इस अवसर पर विनीत जोली, चंद्रकांत पाण्डे, सुरेंद्र मिश्रा, अजीत कुमार आदि ने संतोष पाण्डे का स्वागत किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *