मेयर प्रतिनिधि हुए भाजपा में शामिल

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 21 अक्टूबर। मेयर प्रतिनिधि व कांग्रेस सेवादल के सचिव अमित राजपूत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ओर मंडल महामंत्री तरूण नैय्यर ने फूलमाला पहनाकर अमित राजपूत का भाजपा में स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है। मदन कौशिक के विकास कार्यों व पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर युवा भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।

मंडल महामंत्री तरुण नैयर ने अमित राजपूत का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है। अमित राजपूत के आने से भाजपा और मजबूत होगी। अमित राजपूत ने कहा कि कांग्रेस में चल रही गुटबाजी, जनविरोधी नीतियों व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा जैसी नीतियों से आजिज आकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। मेयर पति अशोक शर्मा राजनीतिक नौटंकी कर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि शहरी विकास मंत्री विकास पुरूष की भांति बड़ी बड़ी योजनाएं लाकर शहर का चहुंमुखी विकास करने में जुटे हैं।

भूमिगत विद्युत व गैस लाईन योजनाएं पूर्ण होने पर पूरे शहर को इसका लाभ मिलेगा तथा जनजीवन आसान होगा। इस अवसर पर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, चंद्रकांत पांडे और संतोष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *