मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी की अपील 

Dharm
Spread the love

अमरीश

राष्ट्र रक्षा के यज्ञ में आहुति दे हर नागरिक: श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

लॉकडाउन की अवधि बढ़ने पर हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी ने लाख डाउन की अवधि बढ़ने पर हर व्यक्ति से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र रक्षा के इस यज्ञ में हर नागरिक को हिस्सा लेना चाहिये। उन्होंने आपदा की इस घड़ी में शासन प्रशासन को आगे भी हरसंभव सहयोग का संकल्प दोहराया है।
कोरोना संक्रमण के चलते लागू हुए लॉकडाउन की अवधि में मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा लगातार शासन-प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी अभी तक जरूरतमंदों की मदद के लिए शासन प्रशासन को 18 लाख से अधिक का आर्थिक सहयोग कर चुके हैं। 1200 लोगों को रोजाना भोजन कराने के साथ-साथ ट्रस्ट की दोनों धर्मशाला में सैकड़ों लोगों के रहने और खाने-पीने का इंतजाम भी किया जा रहा है।

लॉकडाउन का समय बढ़ने की संभावना पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने आम लोगों से इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र को कोरोना के विनाश से बचाने के लिए लॉकडाउन एक यज्ञ है। जिसमें हर एक नागरिक की आहुति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट और अखाड़ा हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए शासन प्रशासन के साथ खड़ा है। साथ ही अन्य संस्थाओं को भी ऐसे वक्त में हर संभव मदद करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *