महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत बने विश्व हिन्दु महासंघ के अंतरिम अध्यक्ष

Dharm Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया

पूरे भारत में किया जाएगा महासंघ को मजबूत-महंत सुरेंद्रनाथ 

हरिद्वार, 4 सितम्बर। कालका जी मंदिर के महंत और सनातन हिन्दु वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंहत सुरेंद्रनाथ अवधूत को विश्व हिन्दु महासंघ ने एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें भारत का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। विश्व हिन्दु महासंघ के भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महासंघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार चैरिया ने महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का फैसला किया। इसको लेकर नेपाल के काठमांडू में महासंघ के पदाधिकारियों कीे बैठक हुई जहां सर्वसम्मति से सुरेंद्रनाथ को अंतरिम अध्यक्ष बनाने फैसला किया गया। महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि विश्व हिन्दु महासंघ हिन्दुओं के हितों के लिए काम करने वाला अंतर्राष्ट्रीय संगठन है । जिसे संयुक्त राष्ट्र महासंघ से परामर्श दात्री के रूप में मान्यता प्राप्त है।

अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद एवं भारत के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ महाराज के आशीर्वाद से मुझे भारत का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करूंगा और उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। शीघ्र ही भारत के अन्य प्रदेशों में भी संगठन को खड़ा किया जाएगा और वहां संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इसके अलावा पूरे देश में इसकी संगठन की शाखाएं खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही हिन्दु हितों के लिए काम कर रहे हैं। अब विश्व हिन्दु महासंघ का अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद काम और जिम्मेदारी दोनों बढ़ गई है। इसका पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा। 

महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को विश्व हिन्दु महासंघ का अंतरित अध्यक्ष बनाए जाने पर धर्मनगरी के संतों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। मुखिया महंत दुर्गादास महाराज व साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि सदैव हिन्दु हितों के लिए संघर्ष करने वाले महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज के विश्व हिन्दु महासंघ का अंतरिम अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज व श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत के नेतृत्व में पूरे देश में हिन्दु हितों को मजबूती मिलेगी। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि विश्व हिन्दु महासंघ का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर श्रीमहंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन हिन्दुत्व को मजबूती प्रदान करने में लगाया है। उनके नेतृत्व में हिन्दु हितों को और मजबूती मिलेगी।

 म.म.स्वामी कपिल मुनि महाराज, स्वामी हरिचेतनानन्द, महंत कमलदास, जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत ऋषि रामकिशन, महंत शिवशंकर गिरी, स्वामी राजेंद्रानंद, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ललितानंद गिरी, म.म.स्वामी अर्जुनपुरी, म.म.स्वामी रामेश्वरानन्द सरस्वती, कोठारी महंत जसविन्दर सिंह, महंत अमनदीप सिंह, महंत जयेंद्र मुनि, महंत निर्मलदास, श्रीमहंत धर्मदास, श्रीमहंत राजेंद्रदास, बाबा हठयोगी, महंत प्रेमदास आदि संतों ने भी महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत को बधाई दी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *