मुख्यमंत्री ने दी उत्तरी हरिद्वार को महाविद्यालय व अस्पताल की सौगात

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


भाजपा पार्षद दल ने बैठक कर जताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार
हरिद्वार, 04 सितम्बर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला को महाविद्यालय और अस्पताल निर्माण प्रारम्भ करने की सौगात दी है। मुख्यमंत्री की घोषणा का भाजपा पार्षद दल ने स्वागत किया।
भाजपा पार्षद दल की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। इसी श्रृंखला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश में 8 नए महाविद्यालयों के निर्माण की घोषणा की है जिनमें से एक महाविद्यालय भूपतवाला में स्थापित होगा जिससे हरिद्वारवासियों में हर्ष की लहर है।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अथक प्रयासों से हरिद्वार को मेडिकल कॉलेज के पश्चात अब महाविद्यालय की सौगात मिली है जिससे निश्चित रूप से उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा साथ ही साथ छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु अब देहरादून, ऋषिकेश व रूड़की नहीं जाना पड़ेगा उन्हें अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि अपने 10 वर्ष के शासन में कांग्रेस की सरकार ने उत्तरी हरिद्वार में विकास का एक भी कार्य नहीं किया वहीं भाजपा सरकार ने उत्तरी हरिद्वार में चिकित्सालय निर्माण की सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सितम्बर माह में ही चिकित्सालय निर्माण का शिलान्यास करेंगे साथ ही साथ इसी वर्ष महाविद्यालय की कक्षाएं भी प्रारम्भ की जायेगी।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता राजेश शर्मा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी व मदन कौशिक के नेतृत्व में सरकार व संगठन का बेहतर समन्वय प्रदेश के विकास को नयी राह दिखा रहा है। उत्तरी हरिद्वार में महाविद्यालय व चिकित्सालय निर्माण से क्षेत्र के विकास को नयी गति मिलेगी।
पार्षद अनिल वशिष्ठ व विनित जौली ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था। चिकित्सालय व महाविद्यालय निर्माण होने से क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
पार्षद लोकेश पाल व नितिन शर्मा माणा ने कहा कि भाजपा विकास का पर्याय है। पुष्कर सिंह धामी व मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने में जुटी है।
इस अवसर पर पार्षद अनिल वशिष्ठ, जौली प्रजापति, विकास कुमार विक्की, हितेश चौधरी, राजेन्द्र कटारिया, योगेन्द्र सैनी, सपना शर्मा, सचिन अग्रवाल, विनित जौली, ललित सिंह रावत, नितिन शर्मा माणा, अनिल मिश्रा, सुनीता शर्मा, सचेतक लोकेश पाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *