राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

Education
Spread the love

हरिद्वार, 28 फरवरी। एस.एम.जे.एन. काॅलेज में उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यू.सर्क) देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा की अध्यक्षता में ‘राष्ट्रीय विज्ञान’ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा.सुनील कुमार बत्रा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विज्ञान के गत 100 वर्षों की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से प्रगतिशील विज्ञान ने हम सभी का जीवन सरल बनाया है। डा.सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि विज्ञान के अनुसंधानों का प्रयोग मानवता के सतत् विकास एवं पर्यावरण के अनुकूल किया जाना चाहिए। सतत् विकास की अवधारणा आधारित आविष्कारों का प्रयोग हीं मानव जाति के लिए वरदान साबित हो सकता है। डा.बत्रा ने कहा कि पालिथीन के दुरुपयोग से सम्पूर्ण विश्व त्रस्त है। इसके साथ ही उन्होंने विज्ञान के दुरूपयोग से उत्पन्न हो रही पर्यावरणीय समस्याओं को भी समझाया तथा पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान पर भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के तकनीकि सत्र में एक वृत्त-चित्र भी दिखायी गयी। जिसमें प्रदूषण व उसके समाधान को वैज्ञानिक तरीकों से समझाया गया। तकनीकि सत्र में छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान के विभिन्न पहलुओं से सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर छात्र-छात्राओं से पूछे गये। सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्रा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अगले क्रम में जल संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन आदि ज्वलन्त विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में कु.कनु प्रिया, कु.आंकाक्षा व कु. अफरोज जहां ने प्रथम, सूरत सती, जसवंत, दीपराज व कु.मनु काजला ने द्वितीय तथा सलोनी दास व नवनीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दलजीत कौर व ऋषि रावत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दीक्षा वर्मा को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.संजय कुमार माहेश्वरी ने समस्त विजयी छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए वैज्ञानिकों द्वारा देश-विदेश में किये जा रहे अनुसंधान के विषय में जानकारी दी तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिए उत्तराखण्ड साईंस एजुकेशन एण्ड रिसर्च सैंटर देहरादून का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा.मनोज कुमार सोही, डा.प्रज्ञा जोशी, डा.विजय शर्मा, डा.पूर्णिमा सुन्दरियाल, डा.पदमावती तनेजा, विनीत सक्सेना, नेहा गुप्ता, नेहा सिद्दकी, दीपिका आनन्द, पुनीता शर्मा, स्वाति चोपड़ा, पंकज यादव, डा.निविन्धया शर्मा, डा.अमिता मल्होत्रा, कंचन तनेजा, रिचा मनोचा, सुगन्धा वर्मा, साक्षी अग्रवाल, डा.रीतू चैधरी, रिंकल गोयल, प्रीति लखेड़ा, रचना राणा, प्रिंस श्रोत्रिय, योगेश कुमार रवि उपस्थित रहे। डा.सुनील कुमार बत्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन, विज्ञान विभाग सहित समस्त शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *