नवरात्रों में भक्तों पर कृपा बरसाती हैं मां दुर्गा-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

Dharm
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 13 अक्टूबर। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में मंदिर के ट्रस्टी व बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन सम्मिलित हुए और यज्ञ में आहुति देकर देश की सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्रों में मां दुर्गा भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। मां भगवती की कृपा प्राप्त करने के लिए सभी भक्तों को नवरात्रों में हवन पूजन अवश्य करना चाहिए।

नवरात्रों में किए जाने वाले हवन पूजन से मां भगवती बेहद प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में देवी भगवती की आराधना करने के साथ देवी स्वरूपा कन्याओं के उत्थान एवं संवर्द्धन का संकल्प भी अवश्य लेना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के बालिकाओं को शिक्षा व जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के साथ उनकी सुरक्षा के प्रति भी सचेत रहना चाहिए।

यही नवरात्र व्रत की सार्थकता भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष नवरात्रों के अवसर मानव कल्याण के दृष्टिगत मां मनसा देवी मंदिर परिसर में विशेष अनुष्ठान व हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। दो वर्ष से पूरी मानव जाति के लिए कष्ट का कारण बनी कोरोना महामारी मां मनसा देवी की कृपा से जल्द समाप्त होगी। इस अवसर पर ट्रस्टी अनिल शर्मा, बिंदु गिरी, राज गिरी पंडित मोहन पांडे, मुन्ना पंडित, सुरेश तिवारी, गणेश शर्मा, पंकज तिवारी, संतोष दीक्षित आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *