मेयर की उदासीनता के चलते शहर डेंगू की चपेट में: अनिरूद्ध भाटी

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 17 अगस्त। कोरोना महामारी के साथ-साथ ही शहर में डेंगू के पांव पसारने व नगर निगम मेयर की इस संदर्भ मंे उदासीनता के चलते भाजपा पार्षदों व कार्यकत्र्ताओं ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा के संचालन में निष्काम सेवा ट्रस्ट में बैठक कर शहर में युद्ध स्तर पर कीटनाशक दवाओं व चूने के छिड़काव की मांग की। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मण्डल अध्यक्ष व पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मेयर की उदासीनता के चलते शहर डेंगू की चपेट में आ गया है।

शहर के प्रत्येक गली-मौहल्ले में सैकड़ों परिवार डेंगू से पीड़ित हो रहे हैं। शहर में छिड़काव व फाॅगिंग को युद्ध स्तर पर कराने के स्थान पर मेयर व मेयरपति राजनीतिक नौटंकी में व्यस्त हैं। इस महामारी के आपादा काल में मेयर को अपने पति की राजनीतिक महत्वकांक्षाओं पर लगाम लगाते हुए शहरहित के लिए कार्य करना चाहिए।

अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि अत्यन्त शर्मनाक स्थिति है कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव देने व नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देने के बावजूद सभी वार्डों में सघन रूप से फाॅगिंग व दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि मेयर के रूप में जब अनीता शर्मा ने पदभार संभाला था तो शहरवासियों को उम्मीद जगी थी कि वह नगर माता के रूप में शहरहित के लिए कार्य करेंगी। अफसोसजनक स्थिति यह है कि नगर माता के रूप में कार्य करने के स्थान पर वह अपने पति की कठपुतली के रूप में कार्य कर रही हैं। पूरा शहर डंेगू से कराह रहा है ऐसे में प्रदेश सरकार की आलोचना करने के स्थान पर नगर निगम की टीम को सफाई व्यवस्था व छिड़काव के कार्य में लगाने के लिए मेयर को पहल करनी चाहिए।

पार्षद अनिल वशिष्ठ व दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कि मेयर अपने पति के दवाब में शहर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के बजाय मात्र राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त रहती हैं। उन्हें शीघ्र ही सघन अभियान चलाकर पूरे नगर निगम क्षेत्र में छिड़काव व फाॅगिंग का कार्य कराना चाहिए। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि भाजपा के पार्षद अपने प्रयासों से अपने-अपने वार्डों में छिड़काव व फाॅगिंग करा रहे हैं।

मेयर को अपने पद की गरिमा की रक्षा करते हुए शहर की सुध लेनी होगी। अन्यथा भाजपा कार्यकत्र्ता अपने-अपने वार्ड के पार्षदों के नेतृत्व में सफाई अभियान चलायंेगे। उन्हांेने कहा कि भाजपा के अनेक पार्षद निरन्तर अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चला रहे हैं। भाजपा कार्यकत्र्ता मेयर को जगाने के लिए सभी 60 वार्डों में सफाई अभियान चलायेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सूर्यकान्त शर्मा, अमित गुप्ता, नीरज शर्मा, दिनेश शर्मा, सोनू पंडित, भारत नन्दा, सुनील सैनी, नरेश पाल, विकल राठी आदि शामिल रहे। 

————————— 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *