निर्मल गणपति संघ ने की गणपति की स्थापना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 अगस्त। निर्मल गणपति संघ द्वारा भगवान गणपति गजानन की भव्य मूर्ति पंडाल में स्थापित की गयी। मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड विधायक मदन कौशिक द्वारा किया गया। इस दौरान उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी भी उपस्थित रहे।

संघ द्वारा मुख्य अतिथि मदन कौशिक को भगवान गणपति का स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं होती पूर्ण होती हैं।

निर्मल गणपति संघ के संस्थापक राजू मनोचा, गणपति संघ के अध्यक्ष जॉनी अरोड़ा, संघ के संयोजक अनिल अरोड़ा, नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष सोहन सिंह, अरविंद अग्रवाल, संघ के महामंत्री सुनील मनोचा, नीरज जैन, सचिन भाटिया, मीडिया प्रभारी मोहन सिंह, मायापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोला शर्मा, अमित बोरी, दीपांशु, निर्मल गणपति संघ की युवा टीम प्रिंस उपाध्याय, हर्षित शर्मा, आर्यन मनोचा, शिवम शर्मा, शिवम वर्मा, रचित मनोचा, चिराग मनोचा, अनमोल सैनी, कार्तिक सैनी एवं महिला शक्ति में रमा बुआ, सोनिया बुआ, सोमवती, आरती सिंह, पूजा मनोचा, काजल मनोचा, प्रेरणा मनोचा, विमला देवी, हंशो देवी, रेनू शर्मा, बुलबुल शर्मा, तानिया मनोचा, बबीता रानी, अन्य मातृशक्ति ने भी अपना योगदान दिया। वैदिक विद्वान ब्राह्मण पंडित महेंद्र ध्यानी ने भगवान की बड़े विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *