सार्वजनिक पार्को को निजी हाथों में नहीं सौंपने दिया जायेगा-महेश प्रताप राणा

Politics
Spread the love

कमल खड़का

नगर पालिका अध्यक्ष का फूंका पुतला

हरिद्वार 21 जून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव महेश प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर तिराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। शिवालिकनगर नगर पालिका में भ्रष्टाचार व जनविरोधी फैसले से गुस्साये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पूर्व सचिव महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र में पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर कलस्टर में बने पार्क को लीज पर देकर कब्जा करा रहे है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जायेगा। नगर पालिका क्षेत्र के लोगों पर गृहकर के नाम से पैसा वसूलने का काम किया जा रहा है।

शासन स्तर पर 10 वर्ष के लिए नवगठित नगर पालिका में गृहकर नहीं लगाने के आदेश जारी किये है।ं उसके बावजूद भी निवासियों पर गृहकर लगाकर मनमानी की जा रही है। कोरोना महामारी के कारण लोग आर्थिक मानसिक परेशानियों से जूझ रहे है। लेकिन पालिकाध्यक्ष तुगलकी फरमान थोपकर जनता को परेशान करने का काम कर रहे है। जनविरोधी नीतियों के चलते भ्रष्टाचार चरम सीमा पर फैल रहा है। गृहकर, सैनेटाईजर जैसे घोटाले कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि पार्क को निजी हाथों में सौंपकर लोगों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य की त्रिवेन्द्र सरकार जीरो टाॅलरेन्स की बात करती है। लेकिन नगर पालिका शिवालिक नगर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर फैल रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि पार्क को निजी हाथों में लीज के नाम पर नहीं सौंपने दिया जायेगा। गृहकर को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाना चाहिये। शासन के आदेशों को भी दरकिनार कर मनमानी की जा रही है। चुनाव के डेढ़ वर्ष के अंदर ही नगर पालिका को भ्रष्टाचार का प्रमुख अड्डा बना दिया गया है। मनमाने तरीके से टैक्स लगाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि पार्क व गृहकर के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये। ब्लाॅक अध्यक्ष गुलबीर चैधरी व जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि पार्क प्राईवेट कम्पनी को किराये पर सौंपने का काम जनविरोधी है।

सार्वजनिक पार्को पर किसी भी रूप से कब्जा नहीं करने दिया जायेगा। गृहकर की लूट बंद की जाये। शासन के आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है। 10 वर्षो के लिए गृहकर लोगों से नहीं लिया जा सकता है। लेकिन नगर पालिकाध्यक्ष मनमाने तरीके से लोगांे को मानसिक व आर्थिक परेशानियों में डाल रहे है। अशोक उपाध्याय ने कहा कि विधायक आदेश चैहान व पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र को आपसी राजनीतिक नूरा कुश्ती का अड्डा बना रखा है। जिससे पालिका क्षेत्र विकास के मामले में लगातार पिछड़ता जा रहा है। नगर पालिका को भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने दिया जायेगा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

इस अवसर पर मेहर सिंह, सीपी सिंह, मनीराम बांगड़े, पीएल कपिल, लक्ष्मी प्रसाद, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पाण्डेय, ओपी चैहान, बीएस तेजियान, श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान, यशवंत सैनी, कुंवर सिंह बिष्ट, एलएस रावत, प्रीतम बर्मन, डा.केपी भौरे, एए खान, जेपी जोशी, अभिषेक शर्मा, सुशील चैहान, मोहन राणा, विरेन्द्र तेश्वर, जान मौहम्मद, यूएन सिंह, अम्बिका पाण्डे, एसएस रावत, लाल सिंह, राम सिंह पाल, सुषमा शर्मा, सतेन्द्र वर्मा, कैलाश प्रधान, कमल रोहेला, अमित तेजियान, एसके शक्करवाल, ओमसिंह मलिक, अशोक चैहान, अवधेश कुमार, रश्मि गुप्ता, जान मोहम्मद अंसारी,  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *