पंकज छाबड़ा बने उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


पंजाबी संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगदान करें पदाधिकारी-भारत भूषण चुघ
हरिद्वार, 28 जुलाई। उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई, प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा, कुमाऊँ प्रभारी अशोक छाबड़ा, संगठन मंत्री नरेन्द्र अरोरा, गढ़वाल प्रभारी जी.एस. आनंद की संस्तुति पर प्रदेश की युवा टीम को संगठित व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पंकज छाबड़ा व सरदार जगविंदर सिंह अटवाल को उपाध्यक्ष, सरदार वरिंदर सिंह संधु व बन्नू संधु को कुमाऊँ मण्डल प्रभारी, पंकज भाटिया एवं पंकज बांगा को प्रदेश सचिव तथा आशीष छाबड़ा को प्रदेश प्रवत्तफा नियुत्तफ किया उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा विंग के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने बताया कि समस्त पदाधिकारियों से विचार विमर्श के उपरांत शेष कार्यकारिणी की घोषणा भी शीघ्र ही की जाएगी

उन्होंने कहा कि युवा विंग ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की निरंतर मदद की है। भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों में संगठन हमेशा आगे रहेगा। उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और पंजाबी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए निष्ठा के साथ काम करने की अपेक्षा की। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पंकज छाबड़ा ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि पंजाबी समाज के हितों में मिलजुल कर काम किए जाएंगे। पंजाबी समाज समाज सेवा के माध्यम से अपनी पहचान बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठित कर पंजाबी समाज की जनसमस्याओं का निराकरण भी महासभा के माध्यम से किया जाएगा। जल्द ही धर्मनगरी में गंगा स्वच्छता, रक्तदान, चिकित्सा शिविर के आयोजन भी किए जाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, कुमाऊँ प्रभारी अशोक छाबड़ा, महामंत्री दीपक अरोरा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सुखीजा, बरीत सिंह, विशाल खेड़ा, नीरज त्यागी, यशपाल घई, अभिनव छाबड़ा, प्रवेश साहनी, सुनील शर्मा, प्रीत चिलाना, सन्नी धवन, लवी नरुला, कपिल अरोरा, प्रताप सुखीजा, संतोष रगोड़े, जोगेंद्र गुम्बर, ज्ञान सिंह, राहुल सिंह, इन्द्रसेन खेड़ा, ललित गोयल, रोनिक नारंग, गौरव आहूजा, विक्की, सुनील झाम, सोनू खुराना, बॉबी टुटेजा, जोमी चाण्डा, तरूण चुघ, विपिन जल्होत्रा, रोहित कालड़ा, सुनील कालड़ा, संजीव अरोरा, अमित कालड़ा, मनीष चुघ, चंदर चुघ, नीलकण्ठ राणा आदि ने भी नवमनोनीत पधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *