पार्षद मनोनीत होने से जनता का कोई भला होने वाला नहीं-संगम शर्मा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 18 अक्टूबर। भाजपा द्वारा नगर निगम की राजनीति में अपनी पकड और अधिक मजबूत करने के उददेश्य से अपने 12 कार्यकर्ताओं को नगर निगम में पार्षद मनोनीत किया गया है। नगर निगम में साठ निर्वाचित पार्षद पहले से ही नगर निगम के विकास कार्यो मे अपना योगदान दे रहे है। 12 पार्षदों के मनोयन के बाद उनकी संख्या बढकर अब बहत्तर हो गयी है। भाजपा के खेमे से 12 पार्षदों के मनोनीत होने पर मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा का कहना है कि नगर निगम बोर्ड में संख्या बल में ज्यादा भाजपा के पार्षद पहले ही नगर निगम की योजनाओं को जनहित में लागू नही होने दे रहे थे।

अब बारह मनोनीत पार्षदों को मैदान में उतारकर भाजपा ने विरोध की राजनीति को तेज करने के अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। मेयर अनिता शर्मा का विरोध करने वालों की फौज बढने से नगर निगम के विकास कार्यो में अडंगा लगना तय है। निर्वाचित होने के बाद से ही मेयर को काम नही करने दिया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि नगर निगम के पास जनता द्वारा चुने गए पार्षदों को बैठाने के लिए ही कोई भवन नही था। अब बारह पार्षदों के मनोनीत होने बाद पार्षदों की संख्या और बढ गई है। सत्ता में रहते हुए भी नगर निगम मे पार्षदों को बैठने के लिए भवन तक नहीं दे पाने में नाकामी से भाजपा की नीति साफ सामने आ गयी है।

संगम शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता बदले की भावना से राजनीति कर रहे हैं। पहले ही दिन ही भाजपा के मनोनीत पार्षदो द्वारा मेयर अनिता शर्मा पर आरोप लगाकर शपथ ग्रहण समारोह को विवाद की भेट चढा दिया गया। नगर निगम बोर्ड में कोई भी प्रस्ताव पास नही होने वाले हैं। जनता की समस्याओं से भाजपा के पार्षद दल के नेताओं का कोई लेना देना नही है। मात्र विवादो को हवा देकर जनता का ध्यान भटकाना ही उनका उद्देश्य है। मेयर पति पूर्व पार्षद अशोक शर्मा यदि जनता की आवाज को उठाते हैं तो उनकी छवि खराब करने के लिए उन्हें निशाना बनाया जाता है।

लेकिन जनता सब समझ रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार बैठी है। धीमी गति से चल रहे कंुभ विकास कार्यो व आधे अधूरे निर्माण कार्यो से हरिद्वार के लोग बेहाल हो चुके है। जनता की समस्यांओं से भाजपा के जनप्रतिनिधियों का कोई लेना देना नही है। मात्र झूठे विवाद खडे कर लोगो को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। संगम शर्मा ने कहा कि नामित पार्षदों की घोषणा से जनता का कोई भला नही होने वाला है। पहले से ही दबाव में काम कर रहे नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों पर दबाव ओर बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *