तीर्थ पुरोहित समाज ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 नवम्बर। देवस्थानम् बोर्ड भंग करने पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने पुरोहित समाज, पुजारी समाज व हक हकुकधारियों की और से सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवस्थानम् बोर्ड भंग होने से तीर्थ पुरोहित समाज हर्षित है। तीर्थ पुरोहित समाज काफी समय से देवस्थानम् बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहा था।

प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ पुरोहित समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए बोर्ड को भंग किया। भाजपा के पक्ष में सकारात्मक संदेश पूरे प्रदेश में पहुंचेगा। मठ मंदिरों के रखरखाव एवं संचालन में तीर्थ पुरोहित समाज की निर्णायक भूमिका चली आ रही है। आदि अनादि काल से मठ मंदिरों के संचालन को तीर्थ पुरोहित समाज ही संचालित करता चला आ रहा है।

उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिखौला, संगठन मंत्री दुष्यन्त झा, नन्द किशोर सरैये, महेश तुम्बडिया , राममोहन शर्मा, गोपाल पटुवर, प्रद्युम्न भक्त, सुभाष ठेकेदार, रजनीश शर्मा युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इशान झा एवं राष्ट्रीय सह प्रवक्ता अविक्षित रमन आदि ने भी आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *