पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी मे दोबारा बनेगी भाजपा सरकार-डा.विनोद आर्य

Politics
Spread the love

तन
हरिद्वार, 14 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए डा.विनोद आर्य ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए डा.विनोद आर्य ने कहा कि चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है।

संगठन के स्तर पर चुनावी तैयारियां लगातार जारी हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पांच वर्षो में समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए कार्य किया है। उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त करने के साथ महिलाओं को सम्मान देने में भी योगी सरकार ने निर्णायक भूमिका निभायी है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी योगी सरकार अग्रणी रही है। योगी सरकार के विकास कार्यो को लेकर ही भाजपा चुनाव में उतरने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के संयुक्त नेत्ृत्व में 2022 में बड़ी जीत के साथ दोबारा भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में डा.विनोद आर्य को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। एडवोकेट राजकुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत निश्चित है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखण्ड विधानसभा की साठ से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पत्रकारवार्ता में रमेश उपाध्याय, महीपाल, वीरेंद्र, रवि जोशी, प्रवेश, अनिल भारती आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *