पूनम मखीजा ने किया कार्यकारिणी का गठन 

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 28 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल हरिद्वार की अध्यक्ष पूनम मखीजा ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने की कार्यक्रम का संचालन महामंत्री तरुण नैयर ने किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि महिलाओं को पार्टी में उचित सम्मान मिल रहा है।

मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूनम मखीजा के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। महिलाओं के हितों को लेकर काम किया जाएगा। अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व महामंत्री तरूण नैय्यर ने कहा कि मंत्री मदन कौशिक के संयोजन में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। हरिद्वार का चहुंमुखी विकास हो रहा है। अत्याधुनिक योजनाओं का लाभ हरिद्वार की जनता को मिल रहा है। भाजपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में महिला मोर्चा मण्डल अध्यख पूनम मखीजा निर्णायक भूमिका निभाएंगी। महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष पूनम मखीजा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सम्मिलित हुई महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिला हितों में काम करें।

जनसमस्याओं के निराकरण में सहयोग प्रदान करें। कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारी नियुक्त हुए रंजना चतुर्वेदी महिला मोर्चा मंडल प्रभारी, उमा गुजराल उपाध्यक्ष, नीरू सैनी उपाध्यक्ष, रितु मदान उपाध्यक्ष, मोनिका धीमान उपाध्यक्ष, अंजू पंजवानी उपाध्यक्ष, यशोदा यादव उपाध्यक्ष, महामंत्री हेमलता जोशी, पूनम माकन महामंत्री, तारा श्रीवास्तव मंत्री, रीता शर्मा मंत्री, अनीता सिंह मंत्री, पुष्पा अनुरागी मंत्री, रिया अरोड़ा मंत्री, नीतू अग्निहोत्री मंत्री, पुष्पा संतोषी कोषाध्यक्ष, ज्योति प्रजापति मंत्री, मीडिया प्रमुख नेहा जेटली, मीडिया प्रमुख मोनिका झा, सह मीडिया प्रभारी को दायित्व दिए गए। इस अवसर पर दिनेश पांड,े बृजेश सिंह, मीडिया प्रभारी विकल राठी, भदोरिया आदित्य झा, इंद्रदेव सोनी, चंद्रकांत पांडे, संतोष पांडे, रजनी वर्मा, रेनू शर्मा, चैधरी जगत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *