प्रियंका गांधी वाड्रा से मिले कांग्रेसी

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

विधानसभा चुनाव की तैयारियो को लेेेेकर हुई चर्चा:-जावेद साबरी

सहारनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उ.प्र. की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से संगठन की जानकारी लेने के
साथ ही चुनाव के मुद्दे पर चर्चा की तथा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उ.प्र. प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 10 जनपथ दिल्ली पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर व एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की तथा जनपद सहारनपुर में पार्टी संगठन व विधानसभा सीटों के बारे में जानकारी ली तथा मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए आगामी विधानसभा की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्र व उ.प्र. की भाजपा सरकारें अपने फासिस्टवादी एजेंडे को लागू कर देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। भाजपा सरकारों की गांव, गरीब, किसान, मजदूर व आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष कर रहा है।
कांग्रेस ने सदैव आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया है। इसलिए कांग्रेस किसी भी सूरत में जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में उ.प्र. से साम्प्रदायिक व जातिवादी ताकतों का सफाया करके ही दम लेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *