कन्या पूजन करने से प्रसन्न होती हैं मां भगवती-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

Dharm
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 24 मार्च। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में शास्त्री नगर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत के तृतीय दिवस पर कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया नवरात्र में मां भगवती के निमित्त नित्य नौ दिन हवन यज्ञ व कन्या पूजन करने मां प्रसन्न होकर भक्त समस्त मनोकामनाएं पूर्ण कर देती है। शास्त्री ने बताया कि दो वर्ष से दस वर्ष तक की कन्या का पूजन करना चाहिए। शास्त्री जी ने कन्या पूजन करने से दुख तथा दरिद्रता दूर होती है। परिवार का कल्याण होता है।

शरीर में व्याप्त रोग ठीक हो जाते है। शत्रु भय दूर होता है, ऐश्वर्य का विस्तार होता है और सभी मनोरथ पूरे होते हैं। शास्त्री ने बताया कि विधि विधान के साथ कन्या पूजन करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है एवं मां भगवती की कृपा सदैव बनी रहती है। इस अवसर पर मुख्य जजमान बीना आहूजा, पलक अरोड़ा, नीति शर्मा, आदेश शर्मा, पुष्पा श्रीवास्तव, विनायक गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, शिखा धीमान, सुभाष ग्रोवर, अरुण सिंह राणा, सूरज शुक्ला, रीना शुक्ला, सुनीता चतुर्वेदी, हरीश श्रीवास्तव, मीनू सचदेवा, संजय सचदेवा, पंडित गणेश कोठारी, राजेंद्र कटारिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *