पंजाबी महासभा ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का स्वागत

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 18 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा होटल हिमगिरि के पास जोरदार स्वागत किया गया। मदन कौशिक को फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए पंजाबी महासभा द्वारा के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी व जिला चेयरमैन राज ओबराय ने कहां की मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा हाईकमान ने हरिद्वार की जनता को जो सम्मान दिया है।

यह हरिद्वार की जनता के लिए काफी गर्व का विषय है। मंत्री पर रहते हुए मदन कौशिक ने धर्मनगरी को अत्याधुनिक शहर बनाने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है। जिसका लाभ हरिद्वार की जनता को मिल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार कुमार व युवा जिला अध्यक्ष अक्षत मल्होत्रा ने कहा कि मदन कौशिक जैसे कर्मठ व ऊर्जावान नेता को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने के लिए केंद्रीय नेतृत्व बधाई का पात्र है। विधानसभा चुनाव 2022 में मदन कौशिक के नेतृत्व में भारी बहुमत से भाजपा एक बार फिर सत्ता में लौटेगी। मदन कौशिक की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। सभी वर्गो के विकास में उनका योगदान हमेशा ही हरिद्वार की जनता को मिलता रहा है। उन्होंने मां गंगा से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार कुमार, प्रदेश सचिव राजेश गुलाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कोचर, जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी, जिला चेयरमैन राज ओबरॉय, जिला महामंत्री राम अरोड़ा, संगठन मंत्री जिला परवीन गाभा, युवा जिला अध्यक्ष अक्षत मल्होत्रा, युवा जिला चेयरमैन अक्षय कुमार, युवा जिला महामंत्री कुंज भसीन, महिला जिला अध्यक्ष कामनी सड़ाना, महिला जिला महामंत्री मीनाक्षी छाबड़ा, प्रदेश सचिव करण मल्होत्रा, प्रदेश सचिव विमलेश आहूजा सहित दर्जनो लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *