पूरी तरह विफल साबित हुई हैं केंद्र व प्रदेश सरकार-पीके अग्रवाल

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 30 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व रूड़की विधानसभा प्रभारी पीके अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। 2014 में प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने का वादा कर सत्ता में आए पीएम मोदी के नोटबंदी, जीएसटी जैसे निर्णयों से देश को नुकसान उठाना पड़ा है। जीएसटी लागू होने के बाद छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने के वादे को पूरा करने के बजाए करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया गया। बेरोजगार लगातार बढ़ रही है। भविष्य में हालात और खराब होने की आशंका है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार कोरोना का फैलाव रोकने में भी नाकाम सिद्ध हुई है। सरकार केवल लोगों को गुमराह करने का काम रही है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पीके अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी प्रत्येक मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। प्रदेश विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ रहा है। लाॅकडाउन के दौरान देश भर से वापस लौटे राज्य के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में सरकार पूरी तरह फेल रही है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। जल्द ही संगठन नए रंग रूप में दिखाई देगा। कार्यकर्ताओं को ब्लाॅक स्तर पर चुनाव की तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश महासचिव व पौड़ी जिला प्रभारी नवीन जोशी ने कहा कि विदाई की घड़ी नजदीक सरकार लोक लुभावन घोषणाएं कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि कुंभ को लेकर सरकार की तैयारियां पूरी नहीं है। इसीलिए कोरोना वैक्सीन आ जाने के बावजूद कुंभ की अवघि घटायी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 2 फरवरी को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री चेहरे और पार्टी में गुटबाजी को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में पीके अग्रवाल व नवीन जोशी ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। उत्तराखण्ड में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। चुनाव संपन्न होने के बाद विधानमण्डल दल की बैठक में विधायक मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान जिला पंचायत सदस्य राव आफाक अली, अनिल शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *