राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करने की मांग की

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर

अनर्गल बयानबाजी सहन नहीं की जाएगी⪫ अग्रवाल

हरिद्वार, 6 जून। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी करने वाले के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार निवासी एक युवक द्वारा फेसबुक पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने से पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। राहुल गांधी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। युवाओं में उनकी लोकप्रियता देश भर में जानी जाती है। लेकिन ओछी मानसिकता के कुछ लोग फेसबुक के माध्यम से राहुल गांधी की छवि को धूमिल करना चाहते हैं।

ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवायी की जानी चाहिए। सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व शहर महासचिव बादल गोस्वामी ने कहा कि दुर्भावना से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी के सम्मानित नेता राहुल गांधी के प्रति की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज के दौर में सबसे सशक्त माध्यम है। अपने आचार विचार इस माध्यम से लोगों में प्रचारित प्रसारित किए जा सकते हैं। लेकिन कुछ युवा गलत नीयत व दुष्प्रचार कर ऐसी हरकतें करते हैं।

जिससे अन्य लोगों का भी मनोबल गिरता है। उन्होंने कहा कि फेसबुक के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ व सम्मानित नेता राहुल गांधी के प्रति की गयी टिप्पणी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस को टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के मुकद्मा दर्ज कर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। रवि कश्यप व कैलाश प्रधान ने कहा कि सोची समझी नीयत से युवक द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गयी अभद्र टिप्पणी से कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहंुची है। पुलिस को दोषी युवक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *