रानीपुर पुलिस ने थ्री व्हीलर चोर पकड़े

Crime
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार :- टिबडी निवासी ऋषि पाल ने माता के मंदिर के पास खड़े थ्री व्हीलर के चोरी होने की शिकायत रानीपुर थाने में दर्ज कराई। रानीपुर पुलिस ने चोरी हुए थ्री व्हीलर को बरामद करने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया। एसआई विकास रावत ने पुलिस टीम की मदद से चोरी किए गए थ्री व्हीलर की जांच पड़ताल शुरु की। घटनास्थल की गहनता से जांच पड़ताल करते हुए लोगों से पूछताछ की।

सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया। मुखबिर की मदद भी ली गई।थ्री व्हीलर चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस टीम ने पकड़ा।

प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी ज्वालापुर से दो युवकों के पास से थ्री व्हीलर संख्या यूके 08 टीए 4662 को बरामद किया। आरोपी सागर गुप्ता उर्फ खोल्ला पुत्र सुशील गुप्ता निवासी ग्राम केहड़ा लक्सर ,सहदेव उर्फ सिद्धू पुत्र बलराम सिंह निवासी ग्राम कुतुबपुर लक्सर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने टिबडी से थ्री व्हीलर चोरी करने के जुर्म को कबूल किया। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि थ्री व्हीलर की पहचान ना हो सके इसलिए थ्री व्हीलर पर पेंट किया। थ्री व्हीलर की नंबर प्लेट नदी में फेंक दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थ्री व्हीलर चोरी करने के जुर्म में न्यायालय में पेश किया।पुलिस टीम में मुख्य रूप से एसआई विकास रावत, कांस्टेबल ताजवर सिंह, दीप गौड शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *