राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

Politics
Spread the love


अमरीीश

हरिद्वार, 1 दिसंबर। हरिद्वार दौरे पर आ रहे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत व दौरे को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार जनपद के सभी भाजपा विधायकों ने प्रदेश प्रवक्ता और कार्यक्रम संयोजक विनय रोहिला के साथ नेपाली फार्म से शांतिकुंज तक स्वागत के लिए बनाए गए सभी नौ स्थलों का निरीक्षण किया और स्वागत की सभी तैयारियों को सूचीबद्ध किया। स्वागत कार्यक्रम के संयोजक विनय रोहिला ने बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांट दी गई है। हरिद्वार आगमन पर नौ स्थानों पर पार्टी के विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ऐतिहासिक और जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चैहान, विधायक प्रदीप बत्रा, देशराज कर्णवाल, सुरेश राठौर, आदेश चैहान, स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, लव शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *