सभी लें समाज सेवा का संकल्प-सुनील अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 अगस्त। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा के जन्मदिवस पर महासभा के पदाधिकारियों ने सुनील अरोड़ा को शुभकामनाएं देते हुए मां गंगा से उनकी दीघार्यू की कामना की। प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों के बच्चों के साथ जन्म दिवस मनाया। उन्होंने झुग्गी झोंपड़ी में निवास कर रहे मध्यम वर्ग के परिवारों के बच्चों को खाना, वस्त्र दिए। सुनील अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जन्मदिवस पर संकल्पित होकर गरीब, निसहाय, निर्धन परिवारों के उत्थान का प्रण लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि धर्मनगरी को हरा भरा बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जन्म दिवस पर महासभा के पदाधिकारियों ने पौधारोपण भी किया। साथ ही मां गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने का भी संकल्प लिया। सुनील अरोड़ा ने कहा कि अपने जीवन में निस्वार्थ सेवाभाव से लोगों की मदद करते रहें। वृद्धजनों का सम्मान करते हुए राष्ट्र की उन्नति में योगदान दें। अध्यक्ष प्रमोद पांधी ने कहा कि सुनील अरोड़ा सदैव ही जनहित के कार्यो में अपना योगदान देते हैं। जरूरतमंदों की सेवा में निरंतर सहयोग कर रहे हैं। कोरोना काल में भी सेवा के प्रकल्प चलाकर जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने में अपना योगदान दिया।

लगातार टीकाकरण एवं राशन वितरण अभियान चलाया गया। जिला चेयरमैन राजू ओबराय, अक्षत कुमार कुमार, पंकज छाबड़ा ने कहा कि सुनील अरोड़ा हमेशा ही पंजाबी समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों की समस्याओं के निदान में अपना योगदान देते हैं। समय-समय पर धर्मनगरी में सेवा के कार्यो को चला रहे हैं। पंजाबी समाज के हितों में योगदान देने वाले प्रत्येक सदस्य का सम्मान किया जाना चाहिए। जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों में राम अरोड़ा, प्रवीण गाबा, अमित शर्मा, मुकेश आहूजा, कामिनी सड़ाना, मीनाक्षी छाबड़ा, मोनिका चुघ, निधि चावला, अनिता शर्मा, नेहा मलिका, सोनिया बागा, गुरमीत अरोड़ा, प्रीति पांधी, शालू आहूजा, पल्लवी सूद, सोनिया भाटिया, हिना दुआ, दुर्गेश खन्ना आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *