विडियो:-सड़क पर कूड़ा फेंके जाने के विरोध में कालोनीवासियों ने किया प्रदर्शन

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 19 जुलाई। विष्णुलोक कालोनी निवासियों ने सड़क फेंके जा रहे कूड़े को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस के शहर सचिव अमित चंचल के नेतृत्व में क्षेत्र निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कालोनीवासियों का आरोप है कि मुख्य मार्ग पर कूड़े के अंबार लगाए जा रहे हैं। अन्य वार्डो का कूड़ा भी सड़क पर ही फेंका जा रहा है। जिससे विष्णुलोक कालोनीवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े की दुर्गन्ध घरों तक फैल रही है। भाजपा पार्षद कूड़े की समस्या से निजात नहीं दिला पा रहे हैं।

कालोनीवासियों ने नगर निगम के वाहन चालकों को भी चेताते हुए कूड़ा सड़क पर नहीं फेकने की चेतावनी दी। कांग्रेस शहर सचिव अमित चंचल ने कहा कि दो वर्ष से लगातार विष्णुलोक कालोनी के मार्ग पर कूड़े का अंबार लगाया जा रहा है। कालोनीवासी रोगों को चपेट में आ रहे हैं। संक्रामक रोग भी फैलने की संभावनाएं बन रही हैं। मार्ग पर लोगों का चलना भी दुभर हो गया है। वार्ड पार्षद समस्याओं का संज्ञान नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर कूड़ा किसी भी सूरत में नहीं फेंकने दिया जाएगा।

बाला देवी, लीला देवी, मिथलेश, मन्तलेश, सुकर्मपाल, दीपक, मनोज, अमित कुमार, आशीष लहरी, सोनू चंचल, राजन, बिट्टू, सुन्दरलाल, इमरान मलिक, सोनू वर्मा, रवि, अभिषेक, बब्बु व परवेज आदि ने केआरएल कंपनी के अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि विष्णुलोक कालोनी मार्ग के निकट डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। टनों कूड़ा रोजाना मार्ग पर ही फेंक ा जा रहा है। कूड़े से उठने वाली दुर्गन्ध के कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। भाजपा पार्षद समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *