विडियो :-संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर
उत्तराखण्ड में लागू करेंगे दिल्ली माॅडल-प्रवीण कुमार

हरिद्वार, 9 दिसंबर। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की तैयारी जोरों पर है। उत्तराखंड की प्रत्येक विधानसभा में दिल्ली से आये आप नेता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने में जुटे है। इसी क्रम में दिल्ली के आप विधायक प्रवीण कुमार हरिद्वार पहुँचे। उन्होंने जिले के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।

इस दौरान आप विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उत्तराखंड में बीजपी और काँग्रेस दोनों ही पार्टियों ने शासन तो किया लेकिन विकास नही किया। इसलिए आम आदमी पार्टी आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सरकार भी बनायेगी। वही उन्होंने ये भी कहा कि भले ही दिल्ली और उत्तराखंड में भौगोलिक परिस्थितियों में अन्तर हो।

सरकार बनने के बाद उत्तराखण्ड में दिल्ली माॅडल लागू कर शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी जैसी जनसुविधाओं की उपलब्धता के साथ पलायन को रोकेंगे। वही कार्यक्रम संयोजक नवीन कौशिक ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के सीएम केजरीवाल उत्तराखंड में काम कर रहे हैं।

निश्चित रूप से उनके संयोजन में उत्तराखंड में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। मनोज द्विवेदी ने कहा कि बूथ लेवल पर तैयारी जोरो शोरो जारी है। आप पार्टी में कर्मठ ईमानदार युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। शिवालिक नगर, रानीपुर क्षेत्र में आप पार्टी की रीति नीतियों को प्रचारित प्रसारित करने काम किया जा रहा है।

मनोज द्विवेदी ने कहा कि चुनाव में निश्चित तौर पर आप पार्टी सत्ता पर काबिज होकर प्रदेश की खुशहाली लौटाने का काम करेगी। भाजपा कांग्रेस द्वारा बीस वर्षो से लगातार प्रदेश को लूटने खसोटने का काम किया। दोनों पार्टी को बेनकाब करने का काम किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली में अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। उत्तराखण्डवासियों के लिए भी योजनाएं बिना भेदभाव पूर्ण तरीके से लागू करायी जाएंगी। आप की लोकप्रियता लगातार प्रदेश में बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *