जन समस्याओं को समाधान को तत्पर रहे सरकारी कर्मचारी: सतपाल महाराज

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


ग्राम्य विकास लेखा संघ उत्तराखण्ड का षष्ठम द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
हरिद्वार, 31 जुलाई। ग्राम्य विकास लेखा संघ उत्तराखण्ड का षष्ठम द्विवार्षिक अधिवेशन पूल्ड आवासीय परिसर रोशनाबाद हरिद्वार के सामुदायिक केन्द्र में सम्पन्न हुआ। प्रान्तीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सेवानिवृत्त हो रहे ग्राम्य विकास लेखा संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष के.सी. शर्मा, संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष अरूण कुमार पाण्डेय, प्रान्तीय महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट, उत्तर प्रदेश के कृषि संघ के अध्यक्ष अरूण राय एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती विनिता (आईएसएस) उपस्थित रही।

संगठन के प्रान्तीय पदाधिकारियों एवं जनपदों से उपस्थित अध्यक्ष, महामंत्री एवं सभी सदस्यों का प्रान्तीय अध्यक्ष के.सी. शर्मा ने स्वागत किया।
इस अवसर पर संगठन के प्रथम सत्र का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया। सतपाल महाराज ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण में सरकारी कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। सरकार की विकास व कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम ग्राम्य विकास विभाग कर रहा है। प्रदेश सरकार व सरकारी कर्मचारी मिलकर आगामी दशक में उत्तराखण्ड को देश का सर्वाधिक विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे।
प्रथम सत्र का संचालन प्रदीप जोशी एवं विरेन्द्र बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रथम सत्र में संगठन के प्रान्तीय महामंत्री बृजमोहन आर्य ने सभी आमंत्रित सदस्यों का अभिनन्दन किया।
द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की गयी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बृजमोहन आर्य, प्रदेश महामंत्री के पद मनोज कुमार त्यागी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद विरेन्द्र सिंह, प्रदेश संयुक्त मंत्री के पद पर संजय असवाल तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर मौ0 शाकिर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अन्त में के.सी. शर्मा का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान के.सी. शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में उनके द्वारा संघ को हर संभव सहयोग दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *