शहर व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी का किया विस्तार

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 30 जून। पूर्व पार्षद श्रीराम आहूजा की अध्यक्षता में एक होटल में हुई शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक का संचालन व्यापार मण्डल अध्यक्ष विपिन गुप्ता व महामंत्री विक्की तनेजा ने किया। शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की इकाई निरंतर व्यापारी हित व नगर की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य कर रही है। व्यापारी इकाई से स्वयं ही जुड़ रहे है। शहर इकाई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 75 व्यापारियों की कार्यकारिणी घोषित की गयी।

शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर प्रत्येक व्यापारी की समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा। व्यापारी हित में शहर के सभी व्यापारियों को साथ लेकर चला जायेगा। जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी व जिला महामंत्री संजीव नैय्यर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिला व शहर व्यापार मंडल एकजुट होकर व्यापारी हितों के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यापारी के समक्ष कोई भी समस्या आती है तो एकजुट होकर समाधान कराया जाएगा।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डा.नीरज सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष संजय गोयल, तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक, तहसील कोषाध्यक्ष मोहित धींगड़ा, शहर व्यापार मंडल महामंत्री प्रदीप कालरा, जिला युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, शहर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित श्रीकुंज, महामंत्री विक्की आडवाणी, शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा डिम्पी, संरक्षक डा.सतीश विरमानी, प्रवीण कुमार ‘कुमार, पूर्व पार्षद रवि धींगड़ा, अमर कुमार, राकेश मल्होत्रा, नारायण आहूजा, प्रवीण कुमार, सतीश भाटिया, तेजप्रकाश लाम्बा, व्यापारी नेता संजय त्रिवाल, व्यापार मंडल हरिद्वार उपाध्यक्ष सत्येंद्र झा, गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि आशीष झा, आशीष चैधरी, मृत्युंजय गुप्ता, प्रमोद सैनी, अनुभव बाटला, नटराज अरोड़ा, ओम प्रकाश विरमानी, ओम पाहवा, सुमित अग्रवाल, गौरव गोयल, डा.पवन सिंह, पंकज लाल, राहुल आहूजा, सुशील विरमानी, अनिरुद्र मिश्रा, हर्ष गोयल, आशीष गुप्ता, मगन बंसल, अशोक धींगरा, सचिन अरोड़ा, अनिल शर्मा, विकास चैहान, संदीप पाहवा, रवि पाहवा, शलभ सिंघल, प्रवीण गाबा, तुषार गाबा, संजय वर्मा, तरुण भाटिया, पंकज अरोड़ा, जगमोहन सिंह, प्रमोद तनेजा, राजकुमार अरोड़ा, सुमित वालिया, मुकेश सैनी, प्रदीप सेठी, मोहित खुराना जितेंद्र अरोड़ा, गौरव अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, आलोक अरोड़ा, अंशुल मित्तल, अंकित गुप्ता, सुमित पटपटिया, संजीव मेहता, मुकेश गुप्ता, अनुज जिंदल, अमित वर्मा, वासु मेहता, संजीव बब्बर, सुमित रावल आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *