विडियो :-श्री बालाजी शनिदेव मंदिर के स्थापना दिवस पर किया हवन पूजन का आयोजन

Dharm
Spread the love

गौरव रसिक


कर्मानुसार फल प्रदान करते हैं शनिदेव-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 8 मई। जगजीतपुर पीठ बाजार स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर का नौवां स्थापना दिवस सूक्ष्म रूप से विधि विधान के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस में बतौर मुख्य अतिथि पधारे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शनि देव अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। भगवान शनि देव के प्रति गलत धारणाएं समाज को भ्रमित करती हैं। वास्तव में वह न्याय के देवता हैं।

जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। सत्कर्म करने वाले पर भगवान शनिदेव असीम कृपा बरसाते हैं और उसे सुख, यश, वैभव प्रदान कर उसका जीवन भवसागर से पार लगाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान शनिदेव की आराधना विधि विधान पूर्वक अवश्य करनी चाहिए। मंदिर के संस्थापक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि स्थापना दिवस पर सुंदरकांड पाठ, भगवान श्री बालाजी और शनिदेव का अभिषेक करने के बाद 56 भोग अर्पित किए गए और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष भगवान शनि देव का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ इसलिए मनाया जाता है कि भक्तों में आस्था और धार्मिक उर्जा का संचार हो। साथ ही समाज में सद्भावना बनी रहे। उन्होंने कहा कि भगवान शनिदेव की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती है। अपने भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर भगवान शनि देव मनवांछित फल प्रदान करते हैं। शनिदेव की आराधना करने से भक्तों को सहस्त्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

संत महापुरुष भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। हम सभी को जातपात, ऊंच, नीच का भेदभाव मिटाकर एक सशक्त समाज का निर्माण करना चाहिए। इस दौरान स्वामी आलोक गिरी, स्वामी मनकामेश्वर, पंडित पंकज जोशी, रमेश मिश्रा, शशि मिश्रा, अशोक मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, गोविंद, हर्ष, विजय, राहुल, शुभम वालिया, जितेंद्र चौधरी, कृष्णलाल प्रजापति, कुलदीप चैधरी, संदीप प्रधान, लक्की वालिया, राजकुमार, रिंकू वालिया, मनोज, संजय, उदयवीर, दिनेश वालिया, आकाश वालिया आदि भक्तगण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *