भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं-श्रीमहंत बलवीर गिरी

Dharm
Spread the love

हरिद्वार, 12 जून। बाघम्बरी पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा है कि देवों के देव महादेव भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। जो श्रद्धालु भक्त भगवान शिव की शरण में आ जाता है। उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है। प्रयागराज से हरिद्वार पहुंचने पर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज का श्रद्धालु भक्तों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

बिल्केश्वर महादेव मंदिर में श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज द्वारा भगवान शिव का भव्य श्रृंगार और आरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बिल्केश्वर महादेव बहुत ही दयालु एवं कृपालु हंै। जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। बिल्केश्वर महादेव मंदिर की प्राचीनता और महत्वता विश्व विख्यात है।

भगवान शिव की नगरी आने वाले श्रद्धालु भक्तों को भोलेनाथ की कृपा के साथ-साथ मां गंगा का असीम आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। भक्तों की भगवान के प्रति श्रद्धा उनके जीवन को मंगलमय बनाती है। श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि बिल्केश्वर महादेव मंदिर का पौराणिक महत्व भक्तों के जीवन में बदलाव लाता है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों को भगवान शिव के साथ साथ माता पार्वती का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को मंदिर के प्रांगण में विश्व कल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर भव्य आरती की जाएगी। जिसके बाद मंगलवार को वे राष्ट्र कल्याण के लिए चार धाम यात्रा पर रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *