विडियो :-वंदना कटारिया के परिजनो को SSP ने दी बधाई

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

धर्म नगरी के छोटे से ग्राम रोशनाबाद की वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक मे अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन गोल कर इतिहास रचा। रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विदित हो कि 1984 के बाद से आज तक किसी भारतीय हॉकी खिलाड़ी ने ओलंपिक में गोल करने की हैट्रिक नहीं लगाई थी।

खिलाड़ी वंदना कटारिया ने अपनी खेल प्रतिभा को दिखाते हुए अपने ऐतिहासिक खेल से अपने पिता को श्रद्धांजलि भी दी। विदित हो कि वंदना कटारिया के पिता का देहांत मई मे हुआ था। जिनके अंतिम संस्कार मे वह शामिल नही हो पाई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्ण राज ने वंदना कटारिया की मां एवं भाइयों को वंदना कटारिया के देश के प्रति उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी। वंदना कटारिया के परिजनों से भेंटवार्ता कर हर्ष जताते हुए उपहार दिए। परिजन से भेटवर्ता के दौरान पूर्व मे खेली गई प्रतियोगिता मे प्राप्त किए मैडिलो को भी देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *