यूक्रेन से वापस लौटे छात्र

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार – रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते बड़ी संख्या में भारत के लोग रूस में फंसे हैं। लोगों में उत्तराखंड के छात्र भी शामिल हैं। यूक्रेन में रहकर वह पढ़ाई कर रहे हैं।

उत्तराखंड सरकार द्वारा लगातार छात्रों को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रयास के तहत 7 छात्रों को सकुशल भारत लाया गया। फ्लाइट से सभी छात्र सकुशल भारत वापस लौटे। देश वापस लूटने के बाद सभी छात्रों की खुशी का ठिकाना देखते ही बन रहा है।

प्रशासन की टीम ने सभी छात्रों का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया। लौटेने वाले छात्रों मे तमन्ना त्यागी, प्रेरणा बिष्ट, शिवानी जोशी, लीपाक्षी, अताउल्लाह मलिक, मोहम्मद मुकर्रम और उर्वशी जंतवाली शामिल है।
उत्तराखंड सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे सभी लोगों को सकुशल भारत लाने का प्रयास जारी है। उत्तराखंड सरकार ने 112 टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। लगातार लोगों की लिस्ट बना कर विदेश मंत्रालय को भेजी जा रही है,ताकि सभी लोगों की सकुशल वापसी की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *