चीन से व्यापारिक संबंध समाप्त करे सरकार-नीरज सिंघल

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 17 जून। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंघल ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि चीन देश से पूरी तरह से व्यापारिक गतिविधियां पूर्ण रूप से समाप्त होनी चाहिए। देश में चीनी उत्पाद किसी भी रूप से नहीं आनी चाहिए। व्यापारियों को भी चीनी सामान खरीदने से बचना होगा। उन्होंने कहा कि भारत देश प्रत्येक वस्तु, उत्पाद बनाने में सक्षम है। देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। चीन देश षड़यंत्र के तहत ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। नीरज सिंघल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि चीन देश से व्यापारिक गतिविधियां पूर्ण रूप से बंद करनी होगी।

बुलेट ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट चीन से साझा करने की आवश्यकता नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाजारों में चीनी इलेक्ट्राॅनिक सामान की बिक्री भी पूर्ण रूप से बंद की जाए। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की जनसंख्या बहुत बड़ी है। चीन देश हमेशा ही भारत से व्यापार कर अपने देश की स्थिति को मजबूत करने का काम कर रहा है। अगर हमारे देशवासी चीनी उत्पाद लेना बंद कर दें तो चीन की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी। व्यापारियों को संगठित होकर चीनी उत्पाद का बहिष्कार करना चाहिए। होली दीपावली पर्व पर रंग गुलाल, चाईना लाइटें, खेल खिलौने, पतंगे माझा बाजारों में नही बिकना चाहिए।

नीरज सिंघल ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वर्तमान परिस्थिति को देखने समझने की आवश्यकता है। चीनी सैनिक बार बार देश की सीमाओं में घुसपैठ कर रहे हैं। हमारे सैनिकों को धोखे से मारा जा रहा है। किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारिक रिश्ते चीन से समाप्त करने की आवश्यकता है। चीन हमेशा ही भारत विरोधी गतिविधियों में लगा हुआ है। कोरोना का संकट भी चीन की देन है। देश दुनिया के लोग कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। विदेशी नीति में बदलाव कर चीन देश का बहिष्कार किया जाना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *