उदार लोकतंत्र का परिचायक है भारतीय संविधान-म.म.स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी

Dharm
Spread the love


गौरव रसिक

हरिद्वार, 27 जनवरी। निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहा है कि गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है और भारतीय संविधान उदार लोकतंत्र का परिचायक है। हम सभी देशवासियों को संविधान में निहित आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र कल्याण एवं मानव सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए। रानीपुर मोड़ स्थित जिला प्रैस क्लब हरिद्वार रजि. के ध्वजारोहण समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहा कि गणतंत्र दिवस ऐसा पावन दिन है।

जब प्रत्येक भारतवासी के मन में देशभक्ति की लहर और मातृभूमि के प्रति अपार स्नेह जागृत होता है। गणतंत्र दिवस हमें देश के सभी शहीदों के निस्वार्थ बलिदान की याद दिलाता है। जिन्होंने आजादी के संघर्ष में अपना जीवन बलिदान कर दिया और विदेशी आक्रमण के विरुद्ध अनेकों लड़ाइयां जीती। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि भारत के इतिहास में गणतंत्र दिवस का विशेष महत्व है। क्योंकि देश की संवैधानिक व्यवस्था इससे ही संचालित होती है। यह दिन हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का महापर्व है। हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश का नागरिक होने का गौरव प्राप्त है। जिला प्रैस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। सभी को इसका पालन करते हुए देश की उन्नति में अपना अहम योगदान प्रदान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत बलिदानों की भूमि है। अपने देश की सुरक्षा के लिए भारत का बच्चा-बच्चा अपनी जान न्यौछावर करने के लिए हमेशा तत्पर है। हमें गर्व है कि हम सभी भारतवासी हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रधान एवं प्रवक्ता विक्की सैनी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जो विश्व में अनेकता में एकता को दर्शाता है। भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर विदेशी लोग भी भारतीय परंपराओं को अपना रहे हैं।

यह सभी के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर मोहन राजा, मुमताज आलम, अमरीश कुमार, राजेश कुमार, अर्चना धींगरा, भंवर सिंह, सनोज कश्यप, मनोज कश्यप, गौरव रसिक, सोनू, राजकुमार, शिल्पा पांडे, आशीष बड़ोला, बड़ोला, रिंकू आदि सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *