केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लिया श्रीमहंत रविन्द्रपुरी से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 दिसम्बर। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। अखाड़े में संतों ने फूल मालाएं पहनाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किया।
हरिद्वार में कई पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने आए केंद्रीय संसदीय कार्य एवं कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ निंरजनल अखाड़े पहुंचे और श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंटकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संतों का जीवन हमेशा जनसेवा को समर्पित होता है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज सदैव समाज सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। कोरोना काल में जिस तरह से उन्होंने जनता की सेवा की वह अनुकरणीय है। जनता की सेवा के साथ उन्होंने सरकार का भी पूरा सहयोग किया। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से देश में एक बार फिर से भाजपा का परचम लहराएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश विकसित हुआ है। संतों के आशीर्वाद से भाजपा सरकार को फिर से सफलता मिलेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *