वन बीट अधिकारी आरक्षी संघ के चुनाव संपन्न

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
गौरव सिंह सोलंकी अध्यक्ष व अजीत सिंह नायक बने महामंत्री
हरिद्वार, 28 फरवरी। वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ हरिद्वार वन प्रभाग के द्विवार्षिक चुनाव में गौरव सोलंकी अध्यक्ष, नवल पाठक उपाध्यक्ष, अजीत सिंह नायक महामंत्री, रामानंद चमोली कोषाध्यक्ष, अभिषेक नोटियाल प्रचार मंत्री, आरती संयुक्त मंत्री, प्रवेश कुमार संगठन मंत्री, नीरज सिंह सलाहकार, शिवेक कुमार व धीरेंद्र कुमार सम्प्रेक्षक चुने गए। हिल बाईपास स्थित वन विभाग के कार्यालय में सहायक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुए चुनावों में सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

नंदकिशोर पाण्डेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वन बीट अधिकारी वन आरक्षी संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठित होकर कार्य करें। कर्मचारियों के हितों में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। संगठन एकता के बल पर ही चलता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव सिंह सोलंकी व महामंत्री अजीत सिंह नायक ने कहा कि संगठन की ओर जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेतन संबंधी समस्याओं के निदान को लेकर भी संघ लगातार आलाधिकारियों से संपर्क में रहेगा।

किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों की मांगों को संघ के माध्यम से उठाया जाएगा। उप वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, धीरज राणा, वन दरोगा अरविन्द सैनी आदि ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *