विधायक आदेश चौहान ने दी वाल्मिकी जयंती की शुभकामनाएं

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 31 अक्टूबर। विधायक आदेश चौहान ने देशवासियों को बाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मिकी द्वारा दी गई त्याग, समरसता सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं अधिक प्रासिंगिक है। उन्होंने कहा है कि हमें समाज के कमजोर वर्ग की सेवा व सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। रामायण जैसे महान कालजयी ग्रंथ की रचना कर उन्होंने विश्व को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से परिचित कराया।

रामायण के माध्यम से उन्होंने एक आदर्श समाज का चित्रण प्रस्तुत समाज को सत्य, कर्तव्यनिष्ठ एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया। आदेश चैहान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने पूरे विश्व को जीवन मूल्यों का संदेश दिया। इन संदेशों पर अमल करने की निहायत जरूरत है।

महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर देश व प्रदेश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सभी को योगदान करना चाहिए। सभी को महर्षि वाल्मीकी के महान दृष्टिकोण तथा उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *