अमरीश
हरिद्वार, 27 जून। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गांजा माजरा के ग्रामीणों ने सम्मान समारोह का आयोजन कर विधायक रवि बहादुर को सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक रवि बहादुर को समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग भी की। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि गांव की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब को चुकी है।
सड़क में करीब आठ फीट गहरा गड्ढा बना हुआ है। जिसमे बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। जिसके कारण आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्चत्तर प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केन्द्र परिसर में भी जलभराव की समस्या है। जलभराव होने पर छात्रों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क के अलावा गांव में पेयजल, बिजली, नाली आदि समस्याएं भी बनी हुई हैं।
जिनका जल्द समाधान किया जाना चाहिए। विधायक रवि बहादुर ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि गांव की सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। जैसे-जैसे विकास कार्यो के लिए सरकार से बजट आवंटित होते ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। विकास कार्यो के लिए प्राप्त हुए डेढ़ करोड़ रुपए से क्षेत्र के कई गांवों में विकास कार्य भी शुरू करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।
इस अवसर पर अरविंद कांबोज, घनश्याम कांबोज, मास्टर सुरेंद्र, मास्टर सुभाष चंद, राकेश प्रधान, राव शफात, बाबूराम उपाध्याय, नरेश कांबोज, राकेश कांबोज, परवेश कांबोज, करण कांबोज, अंजेश, कुसुमपाल, अनुज, जीवन, पप्पू कश्यप, प्रमोद, धर्मेंद्र, रविंद्र, ओमपाल, राव जुनेद, आदेश कटारिया, शारिक अली, सागर बेनवाल, सुखपाल आदि मौजूद रहे।