विश्नोई आश्रम की ओर से 50 परिवारों को दिया गया राशन

Dehradun News
Spread the love

विक्की सैनी

हरिद्वार, 18 मई। विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने भीमगोड़ा क्षेत्र के 50 निर्धन परिवारों को राशन वितरित किया। इस दौरान स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण गरीब मजूदर वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार नहीं रहने के कारण मजूदर परिवार के लिए भोजन तक नही जुटा पा रहे हैं। इसको देखते हुए आश्रम की ओर से क्षेत्र के 50 परिवारों को आटा, दाल, चावल, चीनी, चाय, पत्ती, तेल, मसाले आदि के रूप में राशन दिया गया।

उन्होंने कहा कि कठिनाईयों का सामना कर रहे गरीब जरूरतमंदों की मदद करना प्रत्येक समर्थ व्यक्ति का दायित्व है। भूखे को भोजन कराने से बड़ा कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है। आज जो स्थिति है। उसमें भोजन प्रत्येक व्यक्ति की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परोपकार के लिए जीवन जीने वाले संत महापुरूषों ने संकट काल में हमेशा देश व समाज की मदद की है। कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुए कठिन हालात में भी संत समाज अपने दायित्व का भलीभांति निर्वहन कर रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *