विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरूस्कार से सम्मानित होंगे संदीप अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 28 नवंबर। विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर को राज्य सरकार ने राज्य पुरस्कार के लिए धर्मनगरी के होटल व्यवसायी संदीप अरोड़ा का चयन किया है। प्रदेश के 54 लोगो और हरिद्वार जिले के 7 लोगो की सूची मे उनके नाम है। स्व रोजगार मे कार्यरत कैटेगरी से उन्हे यह सम्मान दिया जायेगा। इस कैटेगरी से प्रदेश के मात्र 10 दिव्यांगांे के नाम हैं। यह राज्य पुरस्कार संदीप को उनके द्वारा कोरोनाकाल मे लॉकडाउन के दौरान 1000 से अधिक मूक बधिरो, दिव्यांगो, गरीब मजदूरो, यात्रियो और प्रवासियो को 51 दिन लगातार राशन वितरण किये जाने पर दिया जा रहा है।

संदीप ने कई बार मूक बधिरो और दिव्यांगो के गंगा सफाई अभियान, रैलियो, दिव्यांगो के जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांग आंदोलन, कई मूक बधिरो को नोकरी, मूक नाटक का सफल मंचन व अन्य सामाजिक कार्यक्रम किये। उनके नेतृत्व मे 2016 मे उत्तराखंड दिव्यांग क्रांति आंदोलन के दौरान तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने राज्य दिव्यांग कल्याण आयोग का गठन भी किया।

वह आयोग के सदस्य रहे और वर्तमान मे जिलास्तरीय दिव्यांगता समिति के सदस्य है। उनको देश की कई बड़ी संस्थाओ द्वारा सम्मानित भी चुका है। कोरोना के बढ़ते केसो के कारण यह राज्य पुरस्कार राजधानी देहरादून मे ना देकर जिले मे डीएम के द्वारा दिये जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *