व्यापार मण्डल ने किया महिलाओं को सम्मानित

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

हरिद्वार, 9 मार्च। महानगर व्यापार मण्डल की ज्वालापुर व्यापार मंडल इकाई द्वारा महिला दिवस पर सामाजिक कार्यो में एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर आंगनवाडी कार्यकत्रियों एव भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी व ज्वालापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय ने शाल एवं उपहार भेंट कर सामाजिक कार्यो में विशेष योगदान देने वाली मातृशक्ति को सममानित करते हुए कहा कि आज देश में हर छेत्र में महिलाएं प्रत्येक मुकाम हासिल कर रही है और पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ साथ समाजसेवा में भी भूमिका अदा कर रही है।

महिलाओं के योगदान को देखते हुए केवल महिलादिवस पर ही नही बल्कि प्रत्येक दिन महिलाओं को सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनने चाहिए। विनय श्रोत्रिय ने कहा कि महिलाएं बढ़चढ़ कर परिवार की जिम्मेदारियों के साथ साथ राजनीति, समाजसेवा, प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा, शिक्षण क्षेत्र आदि तमाम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान राष्ट्र की उन्नति का मुख्य सूत्रधार है।

ज्वालापुर व्यापार मण्डल के महामंत्री संजय मेहता, अनूप मेहता ने पुष्प व उपहार भेंटकर महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से रीता चमोली, पूनम चौहान, रूबी बेगम, रेणु शर्मा, मनु रावत, बबिता शर्मा, पूनम शर्मा, शीतल पुंडीर शमिल रही। इस अवसर पर प्रमोद गोयल, सुनील वर्मा, संजय कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *