व्यापारियों ने की चालान शुल्क में छूट देने की मांग

Uncategorized
Spread the love

कमल खडका

सुनील सेठी के नेतृत्व में सीओ से मिले व्यापारी

उहरिद्वार, 30 जून। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने प्रतिनिधिमण्डल के साथ नवनियुक्त सीओ सिटी पूर्णिमा गर्ग से शिष्टचार भेंट कर शुभकामनायें देते हुए जनहित में सीपीयू द्वारा जगह जगह चेकिंग पर भारी चालान काटने पर थोड़ी राहत देने की मांग की। सुनील सेठी ने सीओ सिटी से अपील करते हुए अवगत करवाया कि जनता का फर्ज है कि वो यातायात के नियमों व सरकारी गाइडलाइन का पालन करे। परंतु इस समय जनता की आर्थिक स्थिति ठीक नही है।

व्यापार न होने की वजह प्रत्येक व्यक्ति परेशान है। अपने रोजमर्रा के खर्चो को भी बड़ी मुश्किल से वहन कर रहा है।  दूसरी तरफ चालान शुल्कों में हुई बढ़ोतरी की वजह से चालान कटने पर भारी परेशानी को झेलने में असमर्थ है। इस समय की स्थिति को देखते हुए चालान में छूट के साथ राहत दी जाए। अनावश्यक बड़े चालान की जगह न्यूनतम राशि का चालान भरकर जनता को राहत दी जाए। विशेष परिस्थितियों में महिलाओं, बुजर्ग एवं अन्य व्यक्तियों को राहत प्रदान की जाए। असामाजिक तत्वों, बाइक्स पर तीन तीन सवारी घुमाने वाले अनावश्यक लोकडाउन का उलंघन करने वाले लोगो पर उचित कार्यवाही हो जो जनहित में जरूरी है।

लेकिन इस समय की स्थितियों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को राहत मिलनी चाहिए। भविष्य में जब तक परिस्तिथिया ठीक नही हो जाती जनता को चालान में छूट के साथ जनहित में राहत मिलना समय की मांग है। प्रतिनधिमण्डल में मुख्य रूप से मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया, जागृति व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथीराम सैनी, जिला उपाध्यक्ष तरुण व्यास, मनोज कुमार आदित्य, युवा शहर महामंत्री राहुल बंसल, जिला मंत्री पंकज माटा, दीपक पांडेय, राहुल चैहान, खखडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *