अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिला आॅटो चालक को सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 9 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कडच्छ क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता गोयल ने महिला आॅटो चालक ममता महिला, सामाजिक कार्यकर्ता अनीता शर्मा व निशा पुंडीर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता गोयल ने कहा कि आज की नारी प्रत्येक कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।

आॅटो चलाकर परिवार का खर्च चलाने में सहयोग कर रही ममता जैसी महिलाएं सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। महिलाओं को झिझक छोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आना चाहिए और अपनी योग्यता का प्रदर्शन करना चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्र की सुपरवाइजर कविता जाखड़, क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *