भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न दूर होते है– महंत रविपुरी महाराज

Dharm
Spread the love

अमरीश


श्रद्धालुओं ने लगाया कि लड्डू, बादाम व काजू का भोग
हरिद्वार, 16 सितंबर। गणपति परिवार द्वारा प्राचीन हनुमान घाट पर स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन विधि विधान के साथ किया गया। विसर्जन से पूर्व महंत रविपुरी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि व कोरोना महामारी समाप्त करने की कामना की। गणपति परिवार द्वारा गणपति बप्पा को 1100 लड्डू, 1100 बादाम, 1100 काजू का भोग लगाया गया। महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न दूर होते है।

उनके पूजन से घर में सुख समृद्धि आती है। गणपति बप्पा की कृपा से श्रद्धालु भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि का वास होगा। कोरोना महामारी से मुक्ति मिलेगी तथा विश्व का कल्याण होगा। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति की स्थापना करने के बाद विसर्जन करने का विशेष महत्व है। इस अवसर पर एडवोकेट नितिन गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, विपिन गुप्ता, सौरव बंसल, कपिल अरोड़ा, अमित गुप्ता, सौरव बंसल, अमन गर्ग, हिमांशु शर्मा, हिमांशु ठाकुर, सुधीर शर्मा, विक्की मित्तल, शुभम शर्मा, अनुभव शर्मा, विकास कोठियाल, ज्योति तोमर, रमेश जोशी, दुर्गेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *