युवा कांग्रेस ने किया विधायक रवि बहादुर का स्वागत

Politics
Spread the love

अमरीश


एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता-रवि बहादुर
हरिद्वार, 7 अगस्त। यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर के संयोजन मे विधायक रवि बहादुर व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी का मध्य हरिद्वार स्थित होटल में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रवि बहादुर ने कहा कि युवा कांग्रेस को अभी बहुत संघर्ष करना है। कार्यकर्ता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के हाथों को मजबूत करें।

देश बहुत विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। इसे बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो बोलते हैं स्पष्ट बोलते हैं। विपक्ष को दबाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ता जनता से संवाद करें और उनकी परेशानियों को सुनें। एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करें। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

जनता की लड़ाई को पूूरी मजबूती से लड़ेंगे। शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। उससे देश को उबारने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ी भूमिका निभानी होगी। विधायक चुने जाने के बाद से ही विधायक रवि बहादुर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उनके द्वारा विधानसभा पटल पर भी प्रभावी रूप से समस्याओं का उठाया गया है।

कार्यकर्ता उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेकर संघर्ष करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान करें। के लिए संघर्ष करते हुए पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। अनिल भास्कर ने कहा कि बीजेपी में अनुशासन नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही लड़ रहे हैं। तुषार कपिल व कैश खुराना ने कहा कि युवा कांग्रेस नेता रवि बहादुर के विधायक बनने से युवाओं मे ऊर्जा का संचार हुआ है।

कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस में सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। तनवीर कुरेशी, कैश खुराना,रजत जैन, आर्यन राठौर, अमित चंचल, नीटू रोड, बिट्टू शर्मा, राजवीर रोड, तुषार कपिल, शिवम गिरी, अमित चंचल, जतिन हांडा, राकेश कुमार, नितिन कश्यप, ऋषभ वशिष्ठ, विकास चंद्रा, लक्की महाजन, आकाश बिरला, विशाल काठी, अक्षय, प्रद्युमन, रचित, विशाल चैधरी, दीपक, सन्नी, गौरव शिवपुरी, महबूब आलम, जोनी राजौर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *