तनवीर
हरिद्वार, 6 नवम्बर। उत्तराखंड राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
उत्तराखंड राज्य के निर्माण में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को नमन करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड का यह गौरवशाली सफर आंदोलनकारियों की मेहनत, बलिदान और जनआंदोलन की उपज है। आज जब हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं, तब हमें उन सभी वीरों को याद करना चाहिए जिन्होंने इस राज्य को अलग पहचान दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ंउंचाइयों को छू रहा है, और शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आधारभूत संरचना और धार्मिक आस्था के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है।
इन राज्य आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित
त्रिलोकचंद भट्ट, गिरीश घिल्डियाल, धनंजय नौटियाल,सरोज बहुगुणा, सुष्मिता नैथानी, प्रमोद डोभाल, एसपी बोढियाल, हिम्मत सिंह नेगी,सुरेंद्र प्रसाद मुलासी, शिवराम,पुरी, प्रतिमा बहुगुणा, प्रेम सिंह नेगी, के एस गोसांई रमेश नैथानी आदि को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा राज्य की रजत जयंती के अवसर पर नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिव मंदिर शिवालिक नगर में गीता पाठ का आयोजन किया गया और प्रदेश और नगर की सुख-समृद्धि, शांति और एकता के लिए प्रार्थना की गई। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि गीता का संदेश हमें धर्म, कर्म और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि नगर और राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दें तथा स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध शिवालिक नगर के निर्माण में सहयोगी बनें।
इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, पंकज कुमार, डा.राजकुमार यादव, रमेश पाठक, गरिमा सिंह, नूतन वर्मा व दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, महामंत्री पंकज चौहान, सभासद प्रतिनिधि गौरव पुंडीर, अनिल राणा, हरेंद्र सिंह, अजय मलिक, जिला मंत्री रितु ठाकुर, गौरव रौतेला, शशि भूषण पांडे, दीपा सिंह, दीपिका शर्मा, रवि वर्मा, आदित्य मलिक, रविंद्र उनियाल, रिंकू सिंह, भागेश्वरी बग्गा, रिंकू सिंह, अशोक उपाध्याय, एके माथुर, अनीता वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और अनेक आंदोलनकारी उपस्थित रहे।


