अमरीश
हरिद्वार, 14 अगस्त। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में शिवालिक नगर व्यापार मंडल द्वारा अटल चौक से शहीद स्मारक शिवालिक नगर तक शांति शक्ति कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान व्यापारियों ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि बंगला देश में हिन्दुओं के साथ किए जा रहे अत्याचार को पूरा विश्व देश रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा तथा उन पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विभास सिन्हा ने कहा कि बांग्लादेश को बनाने में भारत का बहुत बड़ा योगदान है।
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार बहुत ही निंदनीय है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। कैंडल मार्च में व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक उपाध्याय, रवि वर्मा, शिवेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, सोना राम, वरुण भारदाज, संदीप चौधरी, विकास राजपूत, ब्रिजेश मिश्र, उपेन्द्र चौधरी, शुभम गुप्ता, रविंद्र उनियाल, मोहन, शंकर, विनोद अर्जुन, सुधा सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।