भाजपा प्रदेश मीडिया सहसंयोजक बनाए गए विकास तिवारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 सितम्बर। लगातार दो बार भाजपा जिला महामंत्री रहे विकास तिवारी को प्रदेश मीडिया सहसंयोजक का दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। जगजीतपुर स्थित आवास पर स्वागत के दौरान जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि एबीवीपी से राजनीति की यात्रा शुरू करने वाले विकास तिवारी की कार्यशैली को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें प्रदेश में मीडिया सह संयोजक का दायित्व दिए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर ने कहा कि मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष पदों पर रहते हुए किए गए ऐतिहासिक कार्यो के परिणामस्वरूप विकास तिवारी प्रदेश नेतृत्व प्रदेश की टीम में स्थान दिया है। जिला मंत्री पारुल चौहान ने भी विकास तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, तुशांक भट्ट, मंडल महामंत्री कपिल बालियान, हर्षित त्रिपाठी, गौरव वर्मा, देवेश वर्मा, मंडल प्रतिनिधि अनिमेष शमार्, सचिन तेश्वर, कपिल विश्नोई, रवि शर्मा, पार्षद दीपक शर्मा, इष्टदेव सोनी, सन्नी पंवार, वात्सल्य पाल, ऐश्वर्य पंत, सतीश सेंथवाल, सुनील सैनी, सिद्धार्थ कौशिक, अतुल गर्ग, घनश्याम यादव, दिनेश कालरा, तरुण सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *